Yadav Bhawan

Yadav Bhawan Yadav Bhawan accommodation ac rooms, DorMitory, banquet hall and Sri Radha Krishna Temple

यादव सभा (रजि) चंडीगढ़/पंचकूला ने राजा राव तुलाराम जी के शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलिआज यादव भवन, सेक्टर 12, पंचकूला में...
23/09/2024

यादव सभा (रजि) चंडीगढ़/पंचकूला ने राजा राव तुलाराम जी के शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि

आज यादव भवन, सेक्टर 12, पंचकूला में यादव सभा (रजि) चंडीगढ़/पंचकूला के सदस्यों ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राजा राव तुलाराम जी के शहीदी दिवस पर उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन करते हुए उनकी वीरता को याद किया।

अमर शहीद राजा राव तुलाराम
राजा राव तुलाराम जी हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र के एक वीर योद्धा और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानायक थे। उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी मातृभूमि को विदेशी सत्ता से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। 1857 के विद्रोह में उन्होंने अपने साहसिक नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के बल पर अंग्रेजों से टक्कर ली।

हालाँकि, विद्रोह सफल नहीं हो पाया, लेकिन राव तुलाराम जी की वीरता और देशभक्ति के प्रति उनका समर्पण भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अमर हो गया। उन्होंने न केवल अपने राज्य बल्कि पूरे देश में राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्वलित की। उनके बलिदान ने आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर यादव सभा वरिष्ठ सदस्य विजयपाल सिंह यादव ने राजा राव तुलाराम जी के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके सिद्धांतों और साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभा ने सभी शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की उन्नति और शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ सदस्य विजयपाल सिंह यादव, बी एल सिंह यादव, डॉ. विक्रम यादव, बी एस यादव, सुखबीर सिंह यादव, कपूर सिंह यादव, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, रामाधार यादव एवं अशोक के स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यादव सभा चंडीगढ़/पंचकूलाआप सभी को सादर आमंत्रित करती है  यादव शिरोमणि राजा राव तुला राम जीके शहीदी दिवस पर  श्रद्धांजलि ...
22/09/2024

यादव सभा चंडीगढ़/पंचकूला
आप सभी को सादर आमंत्रित करती है

यादव शिरोमणि राजा राव तुला राम जी
के शहीदी दिवस पर
श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु

दिनांक: 23 सितंबर 2024
स्थान: यादव भवन, सेक्टर 12, पंचकूला

कार्यक्रम का विवरण
🔸 **हवन**: सुबह 8:30 बजे
🔸 **पुष्पांजलि**: सुबह 9:30 बजे

आइए, मिलकर इस महापुरुष को सम्मान दें और उनके बलिदान को नमन करें।

आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
यादव सभा चंडीगढ़/पंचकूला

07/01/2024
यादव सभा चण्डीगढ-पचकूला के वरिष्ठ सदस्यों एवं सभा संचालन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा आज यादव भवन सेक्टर 12, पचकूला म...
23/09/2023

यादव सभा चण्डीगढ-पचकूला के वरिष्ठ सदस्यों एवं सभा संचालन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा आज यादव भवन सेक्टर 12, पचकूला में शहीद शिरोमणी राव तुलाराम जी की स्मृति में हवन-पूजन का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

BLS YADAV Sukhvir Singh Yadav

यादव भवन में आज भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया
06/09/2023

यादव भवन में आज भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

यादव भवन पंचकुला में आयोजित रेजांगला शौर्य दिवस पर रक्तदान शिविर एवं रेजांगला की शौर्य भूमि से लाई गई रज कलश को नमन किया...
18/11/2022

यादव भवन पंचकुला में आयोजित रेजांगला शौर्य दिवस पर रक्तदान शिविर एवं रेजांगला की शौर्य भूमि से लाई गई रज कलश को नमन किया गया।

आज यादव भवन पंचकुला मे राजा   जी के शहीदी दिवस पर हवन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कौन थे राजा राव तुला राम जी कृप्या नि...
23/09/2022

आज यादव भवन पंचकुला मे राजा जी के शहीदी दिवस पर हवन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कौन थे राजा राव तुला राम जी कृप्या निचे पढ़े।

राव तुला राम जी का जन्म 9 दिसंबर 1825 के दिन रेवाड़ी में हुआ था। यदुवंशी समाज के इस क्षत्रप ने अमर बलिदानी मंगल पांडेय द्वारा 1857 के स्वतंत्रतता संग्राम का बिगुल बजाने के बाद 17 मई 1857 को अंग्रेजी प्रशासन द्वारा नियुक्त तहसीलदार को हटाकर रेवाड़ी को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई थी। अपने चचेरे भाई राव गोपाल देव के साथ मिलकर राव तुला राम ने न केवल दक्षिण हरियाणा से अंग्रेजों के शासन की समाप्ति की थी, बल्कि अपने इलाके से आगे बढ़कर उन शक्तियों की मदद भी की जो अंग्रेजों के विरुद्ध दिल्ली में ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रही थी। राव तुला राम ने तत्कालीन बादशाह बहादुर शाह जफर की सेना को न केवल धन और सैन्य शक्ति से मदद की थी, बल्कि भारी मात्रा में सेना के लिए रसद सामग्री भी भेजी थी।

राव तुला राम की सेना ने उनके चचेरे भाई राव किरशन सिंह की अगुवाई में 16 नवंबर 1857 के दिन अंग्रेजी फौज के विरुद्ध नारनौल के पास नसीबपुर में भीषण युद्ध किया। राव तुला राम की सेना का पहला आक्रमण इतना तीखा था कि अंग्रेजों को मुँह की खानी पड़ी। कई अंग्रेज अफसर मारे गए और कई घायल हुए। अंग्रेजी फौज ने दूसरी बार आक्रमण किया और उसमें अंग्रेज़ों की विजय हुई। उनके सहयोगी और सेनापति बलिदान हो गए। इसके बाद राव तुला राम अपनी बची-खुची सेना के साथ राजस्थान की ओर चले गए और वहाँ लगभग एक वर्ष तक तात्या टोपे की सेना के साथ मिलकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध युद्ध किया। सीकर की लड़ाई में राव तुला राम और तात्या टोपे की सेना की पराजित हुई और इसके पश्चात राव तुला राम ने भारत छोड़ दिया।

भारत से बाहर जाकर राव तुला राम ने ईरान के शाह, अफगानिस्तान के तत्कालीन शासक दोस्त मोहम्मद खान और रूस के राजा एलेक्सेंडर द्वितीय से मदद माँगी ताकि अंग्रेजी शासन से भारतवर्ष को मुक्त कराया जा सके। स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई में अंग्रेजों के विरुद्ध खड़े होने के कारण अंग्रेजी शासकों ने 1859 में राव तुला राम की संपत्ति को जब्त कर लिया था। बाद में उनकी सम्पत्तियों को उनके पुत्र राव युधिष्ठिर सिंह को 1877 में सुपुर्द कर दिया गया। 23 सितंबर 1863 में राव तुला राम की काबुल में 38 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

Yadav Sabha Chandigarh/Panchkula will celebrate JANMASHTAMI UTSAV in Yadav Bhavan sector 12 Panchkula from 7:00 p.m. onw...
17/08/2022

Yadav Sabha Chandigarh/Panchkula will celebrate JANMASHTAMI UTSAV in Yadav Bhavan sector 12 Panchkula from 7:00 p.m. onwards on 18th August 2022.
All the members and their family and friends are cordially invited to grace the occasion.
A culture program will be presented by school children followed by kirtan and distribution of Prasad.

यादव सभा (रजि.) चण्डीगढ पंचकुला की ओर से श्री विजय पाल सिंह यादव, श्री बी.एल.सिंह यादव, श्री रणबीर सिंह यादव, श्री धरम प...
30/09/2021

यादव सभा (रजि.) चण्डीगढ पंचकुला की ओर से श्री विजय पाल सिंह यादव, श्री बी.एल.सिंह यादव, श्री रणबीर सिंह यादव, श्री धरम पाल यादव, श्री शिव लाल यादव आदि ने यूपीएससी 2020 में 392 रैंक प्राप्त कर हमें और हमारे समाज को गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान करने वाली श्रीमती किरण यादव को पुष्प कुछ तथा यादव सभा का प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया और उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

रेजांगला के शहीदों को शत-शत नमन18 नवम्बर, 1962 को देश की सीमा की रक्षा में लद्दाख की दुर्गम बर्फीली चोटी पर वीरता कि अतु...
18/11/2020

रेजांगला के शहीदों को शत-शत नमन
18 नवम्बर, 1962 को देश की सीमा की रक्षा में लद्दाख की दुर्गम बर्फीली चोटी पर वीरता कि अतुल्य गाथा लिखते हुए हमारे 114 सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।
मेजर शैतान सिंह और ‘वीर अहीर’ के सभी शहीदों के शौर्य और बहादुरी पर हमें हमेशा गर्व रहेगा।

A delegation of Yadav Sabha Panchkuls/ Chandigarh consisting of Sh. Vijaypal Chief Patron, Sh. DR Yadav and Sh. BSYadav ...
13/06/2020

A delegation of Yadav Sabha Panchkuls/ Chandigarh consisting of Sh. Vijaypal Chief Patron, Sh. DR Yadav and Sh. BSYadav Patrons, Sh. MSYadav President, Sh. Kapur Singh General Secretary, Dr Vikram Yadav, Sh. Muni Lal, Sh. Bholarai Yadav, Sh. Dharampal, Mr Anil Yadav today net to Sh.Mukesh Ahuja IAS, DC, Panchkula and presented to him a Memorandum against Murari Bapu for making false allegation and using derogatory remarks in his one of recent Parvachan against Bhagwan Sri Krishna and Balram with a view to damage the image of Bhagwan Sri Krishna as Yug Purush and Dhrams Rakshak which has hurted religious feelings of millions of Hindu in general and Yadav community in particular and requested to the DC to order for lodging a FIR against Murari Bapu and requested him that the matter be throughly got investigated by the police to know name of the person who was behind uploading CD of Murari Bapu in electronic media ( U -Tube) and they should be brought to book. It was requested that the Govt of India be advised to withdraw this CD from Social Media platforms to stop hurting Hindu’s religious feelings . Yadav Sabha demanded that a FIR be lodged against Murari Bapu for making false and derogatory remarks against Bhagwan Sri Krishana. He should be tried in Court of Law for hurting religious feelings of millions of Hindu. DC assured the delegation that the concerned department shall be advised to examine it for initiating appropriate action as per Law.

Vijay Pal Singh Dr. Vikram Yadav Rai Bhola

16/01/2020

Address

Sector 12
Panchkula
134109

Telephone

01722576670

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yadav Bhawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share