Satarchana

Directions Contact the business

Satarchana From the bottom of my heart❤️

24/07/2026

मुझे तो बस तू चाहिए,
न तेरे जैसा चाहिए न तुझसे बेहतर चाहिए।
तुझसे मोहब्बत करना गलत है तो मुझे इसकी सजा चाहिए,
लेकिन उस सजा की बाद भी मुझे सिर्फ तू चाहिए।
मंजूर है मुझे लोगों की कही भली बुरी बाते सुनना भी,
लेकिन उन सब बातों के बाद मुझे सर्फ तू चाहिए।
हाँ! हर पल हर लम्हा बस तू चाहिए सिर्फ तू,
मुझे आखिर तक सिर्फ तू चाहिए।।❤️

19/07/2026

मोहब्बत का कोई इरादा तो नहीं था मेरा,
पर तुझसे मिला तो मेरी नियत बदल गई।
पता नहीं कौन सा जादू था तुझ में,
कि तुझसे मिल के मेरी जिंदगी बदल गई।।

11/06/2026

मुझे नहीं पता मेरी जिंदगी में क्या होगा,
पर तू मेरे जिंदगी का वो हिस्सा बन गई है, जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा।
जा अब से मैं तेरे पे कोई हक नहीं जमाऊंगा,
शायद मैं तेरे काबिल कभी बन ही नहीं पाऊंगा।
साथ होने पे भी तू मुझे समझ पाए या न समझे,
पर तेरी केयर करने की जिम्मेदारी दिल से निभाऊंगा।
तू अपना ख्याल रखना और हमेशा खुश रहना,
क्योंकि पता नहीं अब मैं तेरा कभी बन पाऊंगा या नहीं बन पाऊंगा।
बहुत तकलीफ हुई मुझे ये तू नहीं समझ पाएगी कभी,
पर यकीन करना मैं कभी तेरी तरह तेरे को नहीं रुलाऊंगा।

06/06/2026

शायद जैसा तूने सोचा होगा वैसा नहीं हूं मैं,
कभी तू भी सोचती होगी बड़ा अजीब हूं मैं।
कोशिश तो है खुद को खो के तेरी हर ख्वाहिश पूरी करूं मैं,
देख लेना तुझे भी लगने लगेगा, एकदम तेरी सोच सा हूं मैं।।
❤️

04/06/2026

पगली! तेरी नाराजगी की वजह क्या है,
इतना तो बता कि मेरी खता क्या है।
मैं तो तेरे इंतजार में बैठा हूं कब से,
कम से कम इतना बता, मेरे खता की सजा क्या है।।

03/06/2026

जीवन के अंत तक साथ निभाऊंगा पगली,
तू पहली नहीं आखिरी मोहब्बत है मेरी।

जब तलक जिंदा हूँ तेरा ही रहूंगा पगली,
तू ही मेरी दुनिया और जन्नत है मेरी।

कभी न रहा दुनिया में तो पता नहीं पगली,
पर जब तलक जिंदा हूँ तू ही सांसे है मेरी।

माना कि प्यार जताने नहीं आता मुझे पगली,
पर अब सिर्फ़ तू ही रहेगी जीने की वजह मेरी।

जीवन के अंत तक साथ निभाऊंगा पगली,
तू पहली नहीं आखिरी मोहब्बत है मेरी।।

03/06/2026

तू तो सब जानती है पगली,
क्यों मेरी नींद उड़ाती है पगली,
तुझे पता है नहीं सो पाता मैं तेरे बिना,
क्यों अपने सत्यम को इतना तड़पती है पगली।।

02/06/2026

उसे कुछ अच्छा तोहफा देना माँ,
इस नए जमाने में साड़ी कौन देता है।

मैं तो कर दूंगा सारी जिंदगी उसके नाम,
मेरे जैसा लड़का कोई तोहफा कहा देता है।

अब तो जीना है सिर्फ उसके लिए मुझे,
उससे दूर होने को ये दिल गवाही कहा देता है।

तेरा होगया है सत्यम अब सदा के लिए,
बता पगली इस जमाने में ऐसा भरोसा कौन देता है।

उसे कुछ अच्छा तोहफा देना माँ,
इस नए जमाने में साड़ी कौन देता है।❤️

01/06/2026

पता नहीं मैं कितना अच्छा हूं या बुरा,
पर मैं तेरा हर एक सपना करूंगा पूरा।
मुझे फर्क नहीं पड़ता कोई मुझे अच्छा समझे है बुरा,
बस तू साथ देना तेरी जिंदगी में कुछ नहीं रहेगा अधूरा।।

31/05/2026

तू मेरी है, ऐसी मैं जिद्द नहीं करूंगा,
पर मैं सिर्फ तेरा हूँ, ये हक से कहूंगा।
तू मुझे चाहे या न चाहे ये तेरी मर्जी है,
पर मैं अब तेरा हूँ, और सिर्फ तेरा ही रहूंगा।।

Address

Noida
201304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satarchana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satarchana:

Shortcuts

Share