03/09/2026
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी का आभार एवं धन्यवाद
जयपुर में आयोजित इंडिया सिल्वर ज्वेलरी शो (ISJS) 2026 के अवसर पर आपके द्वारा प्रेषित हार्दिक शुभकामना एवं बधाई संदेश प्राप्त हुआ
आपके स्नेह, शुभकामनाओं एवं उत्साहवर्धन के लिए AIJGF, उसके समस्त सदस्यों एवं आयोजकों की ओर से हृदय से आपका आभार व्यक्त करते हैं।
आपका यह आत्मीय संदेश हमारे लिए केवल शुभकामना नहीं, बल्कि देश के सिल्वर ज्वेलरी उद्योग, कारीगरों एवं व्यापारियों के लिए आपके सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोग का विश्वास है। आपके मार्गदर्शन एवं समर्थन से हम इस क्षेत्र को और अधिक संगठित, आधुनिक एवं वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
आपके बहुमूल्य समय एवं आत्मीय शुभकामनाओं के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
✨ ISJS 2026 — Celebrating Silver, Empowering the Industry, Showcasing India to the World.