Ok Live News

Ok Live News I am The Best Ho**er and I provide you latest News per day i saw Truth Mirror.

19/07/2015
समाजवाद का सपना तभी साकार होगा जब मुलायम बनेेंगें पीएम: लीलावतीनवनियुक्त एमएलसी का किया गया स्वागतफैजाबाद। समाजवादी पिछड़...
19/07/2015

समाजवाद का सपना तभी साकार होगा जब मुलायम बनेेंगें पीएम: लीलावती
नवनियुक्त एमएलसी का किया गया स्वागत
फैजाबाद। समाजवादी पिछड़ा वर्ग के तत्वाधान में एमएलसी मनोनीत होने पर फायरब्रांड महिला नेता लीलावती कुशवाहा का दर्शननगर स्थित विनायक गेस्ट हाउस में समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है, मुख्यमंत्री ने यूपी में विकास की गंगा बहा दी है, पढ़ाई, सिंचाई व दवाई केवल उत्तरप्रदेश में निःशुल्क है। समाजवाद की अवधारण को समाजवादी पार्टी ने साकार किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़कर जनहित के कार्यों में लगे, 2017 के चुनाव में एक बार पुनरू सपा की सरकार बनानी है, विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, जबकि सपा सरकार के पास उपलब्धियों की कमी नहीं है।एमएलसी श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि समाजवाद का सपना पूरे देश में तभी साकार होगा जब मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बनेगें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये आश्वासन दिया कि वह उनका सम्मान कभी गिरने नहीं देंगी, उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामनरेश मौर्य ने कहा कि यदि हौंसले, इरादें बुलंद हों तो किसी भी मंजिल को पाना कठिन नहीं है। लीलावती जी संघर्ष एवं बुलंद इरादों की प्रतिमूर्ति हैं, जिसका परिणाम है आज वह हमारे बीच एमएलसी के रूप में मौजूद हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग, व महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। अयोध्या विधानसभाध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने श्रीमती लीलावती कुशवाहा को एमएलसी बनाकर पिछड़ा वर्ग को जो सम्मान दिया है उसका परिणाम आगामी 2017 के चुनाव में दिखेगा, एक बार फिर से अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होगें और यूपी में सपा का झंडा लहरायेगा। वरिष्ठ सपा नेता रामबक्श यादव ने कहा कि लीलावती जी का एमएलसी पद पर मनोनयन समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करेगा।
इसी कडी में सन्त सभा के केन्द्रीय कार्यलय पर मंहन्त बाबा भवनाथ दास जी महराज ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर इन्द्रसेन यादव छात्र नेता, करतलिया आश्रम के अधिकारी बालयोगी रामदास जी महराज आदि लोग मौजूद रहे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि भीमल मौर्य का सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामनरेश मौर्य, रामबक्श यादव, शिवकुमार मौर्य आदि द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समारोह का संचालन गंगाराम मौर्य व आभार ज्ञापन शिवकुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस दौरान निरंकार मौर्य, अजय यादव, अवधेश यादव, म.आनंद दास, छठीराम मौर्या, विनीत मौर्या, प्रेमचन्द्र मौर्या, जगदीश यादव, संजय पाण्डेय, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज यादव, विजय जायसवाल, विजय निषाद, चन्द्रभूषण गुप्ता, रामधीरज यादव, चन्द्रभान मौर्य, प्रधान राजेश कुमार,सुरेन्द्र मौर्य, राधिका मौर्या सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Address

Lucknow
226018

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ok Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category