10/06/2026
यह राष्ट्रीय संगोष्ठी हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अत्यंत भव्य, गरिमामय और सफल आयोजन के रूप में स्मरणीय रहेगी।
समर्पण ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, उसके इतिहास और समकालीन भूमिका को सार्थक रूप से सामने रखा
कार्यक्रम में विद्वानों, पत्रकारों और साहित्यकारों की प्रभावशाली उपस्थिति ने इसकी गरिमा को और बढ़ाया। मीडिया पार्टनर के रूप में वर्तमान पत्रिका ने इस आयोजन को व्यापक पहचान और प्रभावी मंच प्रदान किया।
यह संगोष्ठी हिंदी पत्रकारिता के प्रति सम्मान, जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी। हिंदी जगत के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है।