25/01/2026
Kya Ho Raha He Ham भारतीय को ...
#अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लॉरेंसविले शहर में भारतीय मूल के विजय कुमार ने अपनी पत्नी और 3 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह पारवारिक कलह बताई जा रही है। घटना के दौरान बच्चों ने अलमारी में छिपकर और पुलिस को कॉल करके अपनी जान बचाई।
अपनी पत्नी और 3 रिश्तेदारों की हत्या करने वाला आरोपी विजय कुमार भारतीय मूल का है। जिसने अपनी पत्नी मीमू डोगरा और उसके रिश्तेदार - गौरव कुमार, निधि चंदर और हरीश चंदर की गोली मारकर हत्या कर दी।
आरोपी विजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ लॉरेंसविले शहर के अटलांटा में रहता था। दोनों अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ लॉरेंसविले के ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक में अपने रिश्तेदारों के घर गए। यहां उनके रिश्तेदार अपने दो बच्चों एक 10 वर्षीय और एक 7 वर्षीय - के साथ रहते थे। यहां विजय और उसकी पत्नी मीमू डोगरा के बीच कहा सुनी हुई। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और फिर विजय ने गोलीबारी शुरू कर दी।
गोलीबारी शुरू होते ही खुद को बचाने के लिए अलमारी में भागे बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं, पत्नी समेत चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने बताया है कि इस मामले में कोई भी संदिग्ध फरार नहीं है और हत्या का मकसद घरेलू विवाद ही है। कुमार और उनकी पत्नी के बीच झगड़े का कारण, उनके घर आने का कारण और गोलीबारी में घटना के शामिल होने का कारण अभी तक अज्ञात है।