श्री देव दरबार आश्रम

श्री देव दरबार आश्रम ध्यान करने कि नहीं ध्यान रखने की आवश्यकता है।
(श्री मालिक जी महाराज)

26/08/2026
श्री देव दरबार आश्रम में सावन मास के अंतिम सोमवार में शिव के विशेष पूजन में सबसे पहले रविवार यानी 23 अगस्त को सुबह 8:00 ...
22/08/2026

श्री देव दरबार आश्रम में सावन मास के अंतिम सोमवार में शिव के विशेष पूजन में सबसे पहले रविवार यानी 23 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से शिव यज्ञ तथा पूरे दिन शिव को पुष्पम् पत्रम् परम् तोयम् तथा जलाभिषेक द्वारा पूजन किया जाएगा तथा 24 तारीख को सुबह 4:00 बजे से 9:00 बजे तक आश्रम भक्तों के लिए जलाभिषेक 9:00 बजे से 12:00 बजे तक रुद्राभिषेक तथा शाम तक अभिषेक के कार्यक्रम साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा जिसमें सभी भक्त सादर आमंत्रित है

एक नारा वर्षों से दिया जा रहा है "सत्यमेव जयते" क्या सत्य की विजय बिना पुरुषार्थ के हो सकती है यह सोच लेना एक दिन सत्य क...
19/08/2026

एक नारा वर्षों से दिया जा रहा है "सत्यमेव जयते" क्या सत्य की विजय बिना पुरुषार्थ के हो सकती है यह सोच लेना एक दिन सत्य की विजय अवश्य होगी परंतु मुझे कोई कर्म नहीं करना है तो यह एक स्वयं को धोखा देने की स्थिति है भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा था सत्य की जय के लिए तुझे युद्ध करना पड़ेगा हमारे सारे धर्मशास्त्र कह रहे हैं उठो जागो और आगे बढ़ो ।जाग कर भी यदि मोबाइल में रील देखते रहे और कुछ किया नहीं तो यह जीवन व्यर्थ हो जाएगा

06/08/2026

तप सृजनात्मक हो ,ध्यान सृजनात्मक हो सिर्फ आंख बंद करके तप और ध्यान करने का कोई फायदा नहीं
श्री देव दरबार आश्रम कृष्ण धाम कन्नौज

सावन के पवित्र मास में आश्रम में शिव पूजन का कार्यक्रम पूरी निष्ठा के साथ सात्विक विचारधारा के लोग जल पुष्प फल मेवा से प...
03/08/2026

सावन के पवित्र मास में आश्रम में शिव पूजन का कार्यक्रम पूरी निष्ठा के साथ सात्विक विचारधारा के लोग जल पुष्प फल मेवा से पूजन व अभिषेक कर सकते हैं प्रत्येक सोमवार को सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला रहेगा सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक आश्रम की तरफ से अभिषेक पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित है परंतु याद रहे मादक वस्तु का सेवन करके मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा

29/07/2026

गुरु पूर्णिमा के पर्व पर यज्ञ पूर्ण आहुति कार्यक्रम 2026

प्रारब्ध भोगने की बहुत विशद चर्चा हमारे यहां की गई है भाग्य का भी बहुत महत्व बताया गया है परंतु स्मरण रहे यदि प्रारब्ध म...
24/07/2026

प्रारब्ध भोगने की बहुत विशद चर्चा हमारे यहां की गई है भाग्य का भी बहुत महत्व बताया गया है परंतु स्मरण रहे यदि प्रारब्ध में राज्य लिखा है तो बिना शिक्षा के बिना संघर्ष के प्राप्त नहीं होगा शिक्षा के लिए स्कूल खोलना गुरुजनों को उसमें रखना यह कार्य किसी व्यक्ति यह संस्था को ही करना पड़ेगा भाग्य में अगर बीमारी है तो भी उसे दूर करने के लिए अस्पताल खोलना और डॉक्टर की व्यवस्था करना सरकार या किसी सामाजिक संस्था का परम कर्तव्य है यदि प्रारब्ध और भाग्य को सब कुछ मान लिया जाए और सभी तरीके से अस्पताल खोलना स्कूल खोलना ना किया जाए तो यह प्रारब्ध कैसे प्राप्त होगा यह बहुत ही विचारणीय और गहन विषय है भगवान श्री कृष्ण ने गीता में अर्जुन से अपना नियतकर्म करने के लिए बहुत ही विशाल उपदेश दिया है जो आज भी संपूर्ण मानव जाति के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है

Address

Krishandham Kanauj
Kannauj
209727

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री देव दरबार आश्रम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to श्री देव दरबार आश्रम:

Shortcuts

Share