28/12/2018
खुशियाँ किसी एक समाज तथा सभ्यता से नहीं बल्कि सारे समाज की होती हैं उस खुशी को बाँटने से खुशी और बढ़ जाती है। ऐसी ही खुशी का माहौल था कपिल ज्ञानपीठ, मानसरोवर में आयोजित ‘के.जी.पी. कार्निवाल 2018’ का चारो ओर झूले, लाइट्स, लोगांे की भीड़, ऐसा लग रहा था कि सारे जहाँ की खुशियां समा गई हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक मनोज मोदी एवं प्रधानाचार्या करूणा यादव के द्वारा दोपहर तीन बजे हुआ, जो रात्रि नौ बजे तक चला। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र सेल्फी काॅर्नर तथा ‘नंद किशोर मंडोलिया द्वारा आयोजित मैजिक शो रहा। डी.जे. की धुन पर सभी ने डांस किया लेकिन मुख्य रूप से हार्दिक सैनी, यश जैन, सुप्रिया, ऐश्वर्या ने अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दी।
कार्यक्रम में लगभग 36 स्टाॅल्स थी, जिसमंे विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेलों की स्टाॅल्स लगाई गई जैसे तंबोला, सेवन अप सेवन डाउन ब्रैक द पिरामिड आदि।
कार्यक्रम मुख्य रूप से आर.टैक. समूह, हाउस आॅफ गेमर्स, क्लब महेन्द्रा, एक्स्ट्रा माक्र्स के द्वारा आयोजित किया गया। मनोरंजन हेतु कोलम्बस, राॅक एण्ड रोल, टाॅय ट्रेन, वाॅटर बोटिंग आदि पर अधिक भीड़ देखी गई।
अभिभावकों तथा कार्निवाल में आए लोगों ने विद्यार्थियांे द्वारा लगाई ई स्टाॅल्स पर गेम खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। गेम के साथ-साथ तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाॅल्स की महक और सुहावने मौसम ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
लोगों में टिकिट को लेकर पहले काफी उत्साह नजर आ रहा था,लेकिन फिर भी कार्यक्रम स्थल पर टिकिट की उपलब्धता थी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या करूणा यादव द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया तथा कहा गया कि बच्चें के मानसिक विकास के साथ-साथ मनोरंजन भी आवश्यक है तथा भारतीय संस्कृति को विकसित करने तथा विद्यार्थियों के बचपन को सँवारने हेतु ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। तत्पश्चात लकी ड्रा निकाला गया। प्रथम बंपर पुरस्कार क्लब महेन्द्रा राजस्थान के प्रबन्धक मनोज पांडे द्वारा दिया गया, द्वितीय पुरस्कार डी.डी. अग्रवाल (ट्रस्टी) द्वारा दिया गया। तृतीय पुरस्कार विद्यालय के निदेशक राज मोदी द्वारा दिया गया। लकी ड्रा में अनेक आकर्षक उपहार रखे गए जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन दिन दो रात का भारत भ्रमण क्लब महेन्द्रा की ओर से रखा गया था और अन्य पुरस्कार मिक्सर जूसर ग्राइंडर,डीवीडी प्लेयर, हैंड मिक्सर, इलेक्ट्रिक आयरन आदि थे। जैसे ही विजेताओं का नाम घोषित किया गया तालियों की गडगडाहट के साथ उनके चेहरे खुशी से चमक उठे।