31/01/2014
बॉस : अगर मेरे हवाई जहाज़ में 50 ईंटे हो और मैं एक नीचे फ़ेंक दूं तो कितनी बचेंगी....?
एम्पलोयी : 49
बॉस : तीन वाक्य में बताओ कि हाथी को फ्रिज़ में कैसे रखा जाये....?
एम्पलोयी : (1)
फ्रिज़ खोलिए,
(2) हाथी को उसमेँ रखिये और
(3) फ्रिज़ बंद कर दीजिये....!
बॉस : अब 4 वाक्य में बताओ कि हिरन को फ्रिज़ में कैसे रखा जाये....??
एम्पलोयी :
(1) फ्रिज़ खोलिए
(2) हाथी को बाहर निकालिए
(3) हिरन को अन्दर रखिये (4) फ्रिज़ बंद कर दीजिये....!
बॉस : आज जंगल में शेर का जन्मदिन मनाया जा रहा है, वहां एक को छोड़ कर सब जानवर मौजूद हैँ, बताओ कौन गैरमौजूद है....?
एम्पलोयी : हिरन, क्योंकि वो फ्रिज़ में बंद है....!
बॉस : बताओ, एक बूढ़ी औरत मगरमच्छोँ से भरे तालाब को कैसे पार कर सकती है....?
एम्पलोयी : बड़ी आसानी से, क्योंकि सारे मगरमच्छ शेर की जन्मदिन की पार्टी में गए हैं....!
बॉस : अच्छा आखिरी सवाल, वो बूढ़ी औरत मर कैसे गयी....?
एम्पलोयी : हम्म्म्मम....लगता है सर कि वो तालाब में फिसल गयी अथवा गिर गयी होगी....:/:|
बॉस : अबे गधे, उसके सिर पर ईंट लगी थी जो मैंने एरोप्लेन से फेंकी थी, यही प्रॉबलम है कि तुम अपने काम में जरा भी ध्यान नहीं लगाते हो और तुम्हारा दिमाग कही और रहता है, You should always be focused on your job....! Understand....??
मॉरल : जितना मर्ज़ी Prapare कर लो अगर बॉस ने ठान ली है तो वो तुम्हारा बैँड बजा के रहेगा......