11/06/2024
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
समय - सुबह 8.00 बजे
जैसा कि आप सभी को विदित है कि आज दिनांक 11 जून को किसानों के दुःख-दर्द में हर समय तत्पर रहने वाले और सदैव उनके हितों के लिए संघर्ष करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व.श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि है। वे इंडियन एयरफोर्स के एक जांबाज पायलट थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देकर पाकिस्तानी सेना के दाँत खट्टे कर दिए। 1980 में जनसेवा को लक्ष्य बनाकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा तथा अपना पूरा जीवन जनकल्याण में समर्पित कर दिया। गाँव, गरीब, मजदूर, किसान, ग्रामीण उनके विचारों के केंद्र में थे। 1980 में पहली बार भरतपुर से सांसद बने तथा 1984, 1991, 1996, 1998 और 1999 में दौसा से संसद पहुंचे।
श्री राजेश पायलट ने विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्री के पद पर रहकर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। भूतपूर्व सैनिक एवं किसान होने के नाते देश एवं प्रदेश के लिए उनका समर्पण भाव हमारे लिए प्रेरणादायी है।
आइए हम सोशल मीडिया पर #राजेश_पायलट_अमर_रहे का उपयोग करके स्व. श्री राजेश पायलट जी का पुण्य स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे