09/02/2025
*विनम्र निवेदन*
महाकुंभ प्रयागराज में संगम स्नान हेतु लाखों की संख्या में सनातनी श्रद्धालु जो दक्षिणी और पश्चिमी भारत के राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंधप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल से आ रहे हैं और ये सभी श्रद्धालु एन एच 7(नया एन एच 30)जो सिवनी जिले में खवासा बॉर्डर से सिवनी, लखनादौन,जबलपुर,कटनी,मैहर,रीवा होते हुए चाकघाट बॉर्डर से उप्र में प्रवेश कर प्रयागराज जाता है,के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं। प्रयागराज में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण इन श्रद्धालुओं को जगह जगह रोका जा रहा है और इन सभी श्रद्धालुओं को मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों और रेस्तरां में जमकर लूटा जा रहा है और इन्हें खाने पानी और टॉयलेट्स आदि की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।कई जगहों पर तो इन श्रद्धालुओं को बेहद दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ रहा है जिससे इन बेचारे श्रद्धालुओं को बेहद कटु अनुभव हो रहे हैं। आप सभी सम्माननीय मित्रों से विनम्र निवेदन है कि कृपया अपने अपने क्षेत्रों में आप जिस किसी भी स्वयंसेवी सनातनी संस्थाओं को जानते हैं उनसे आग्रह करें कि वे मार्ग पर श्रद्धालुओं को सहायता देने हेतु भंडारा,पेयजल एवं महिलाओं के टॉयलेट्स आदि की व्यवस्था करने के लिए आगे आएं और यथासंभव मदद करें।लोग पर्व आदि पर तो बहुत भंडारा आदि आयोजित करते हैं और कोई खाने वाला नहीं होता या वो लोग खाते हैं जिन्हें कोई आवश्यकता नहीं होती, लेकिन इस समय इन तीर्थ यात्री सनातनी श्रद्धालुओ को हमारी मदद की बेहद आवश्यकता है और हमारी छोटी सी सहायता भी इन परदेशी श्रद्धालुओं को कम से कम कुछ कटु अनुभवों से बचा सकती है और सनातनियों की एकजुटता का भी परिचायक बन सकती है।
कृपया इस संदेश को यथासंभव अधिक से अधिक संख्या में अन्य ग्रुपों में भी प्रेषित करे ताकि इस प्रयास को बल मिल सके।