23/03/2020
कहते हैं वो कि सवर जाएगा कल, जो तुम लड़ लिए अपने आज से...
कहते हैं वो कि तुम घर पर रहो सावधानी से, कुछ दिन दूर रह लो बाहरी कामकाज से...
ये कानों सुनी नहीं, आंखों देखी दास्तां है...
देखकर मंजर सारा मेरा दिल भी परेशान है...
जो लड़ पाया तू अपनों और गैरों के लिए , तभी तो तू महान है...
खड़ा रहा तू तो फिर आएंगे मौके सब कुछ करने के,
कुछ देर को थम जा बस...
क्यूंकि कहते हैं वो कि अगर जान है तो जहान है ।