18/12/2025
क्या मैं एक पेड़ हूँ, जो सब कुछ एक जगह से खड़ा देख रहा हूँ और कुछ करने की मुझमें सामर्थ्य नहीं है। अपने जीवन को बचाने, बढ़ाने की कोशिश में हूँ। मेरा कद बरगद जैसा विशाल भी हो जाए तो भी मैं खुद को कटते हुए देखूंगा और पैसा संश्लेषण में लग जाऊंगा। ये बीज अभी रोपित किए जाने लायक नहीं हैं पर फूल को खिलने से कब तक रोका जा सकता है।