20/08/2021
https://www.facebook.com/104157551170243/posts/372365091016153/
*“विश्व फोटोग्राफी दिवस” के अवसर पर ’फोटोग्राफर सोसायटी अॉफ प्रयागराज’ द्वारा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह*
प्रयागराज, विश्व फोटोग्राफर दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर्स सोसाइटी आफ प्रयागराज के द्वारा शुभम वाटिका के प्रांगण में सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद श्री अनिल कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रख्यात एवं वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ०बी०के०कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दीप प्रज्वलन प्रक्रिया से प्रयागराज व्यापार मंडल से विजय अरोरा, सिविल लाइंस व्यापार मंडल से सुशील खरबंदा, वरिष्ठ छायाकार कोहली, वरिष्ठ रंगकर्मी अजामिल व्यास, संजय बनौधा, विकास चौहान विनोद मिश्रा, शिवशंकर जी आदि जुड़े रहे ।
स्वैच्छिक रक्तदान के रक्तदानियों सम्मानित किया गया।