20/07/2026
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है. वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहने के बीच ऋतिक ने उनके मुद्दों पर ध्यान देने और उनकी बात सुनने की अपील की.
ऋतिक रोशन के समर्थन के बाद सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. इससे पहले भी कई सामाजिक और सार्वजनिक हस्तियां उनके समर्थन में सामने आ चुकी हैं.