20/01/2026
Congratulations Suryansh
♥️🔱♥️
सी०ई०ओ० सूर्य़ांश को "भारतीय सनातनी ईन्फ्ल्यूएन्सर अवार्ड"
🌹
13 वर्ष की उम्र मे दुनिया के यंगेस्ट सी०ई०ओ० के रूप मे गूगल पर चर्चित 17 वर्षीय सूर्य़ांश को वृन्दावन के प्रियाकांत जू मंदिर मे विश्वप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी ने सनातनी प्रचारकों के सम्मान समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे बुलाया था एवं "भारतीय सनातनी ईन्फ्ल्यूएन्सर अवार्ड" 2026 से भी नवाजा .समारोह मे डब्ल्यू डब्ल्यू ई विश्व चैम्पियन "द ग्रेट खली" मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे एवं हाल ही मे 200 साल बाद वेदमूर्ति की उपाधि पाने वाले 19 वर्षीय देवव्रत महेश रेखे भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद थे.यह सम्मान हरियाणा के डा० गोरव शर्मा जी द्वारा संचालित "सनातन पथ" के बैनर तले आयोजित था.
विदित हो कि सूर्य़ांश 14 वर्ष की उम्र मे आई०आई०टी० कानपुर से सर्टिफाएड ब्लाकचेन एक्सपर्ट,इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स सम्मान,एक पुस्तक का लेखक,शार्क टैंक ईण्डिया फाईनलिस्ट,तीन-तीन बार टेड-एक्स स्पीकर आदि उपलब्धियों के साथ मुजफ्फरपुर, बिहार व भारत को काफी कम उम्र से ही गौरवान्वित करता आ रहा है.पिछले वर्ष सूर्य़ांश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता वाली बैठक मे भी शामिल होने का मौका मिला था.सूर्य़ांश का एक क्लौथिंग ब्राण्ड "एक्सक्लूशिव" दुनिया के बड़े ब्रांड को पीछे छोड़ते हुए हाल ही मे अपने लाऊँचिंग के 6 महीने के अंदर दुनिया के सबसे बड़े सौन्दर्य प्रतियोगिता मिस यूनीवर्स 2025 के भारतीय यूनिट का मर्चैण्डाईज पार्टनर बन गया.13 वर्ष की उम्र मे ही सूर्य़ांश को अमेरिका की लीडिंग मीडिया एजेन्सी "टेकक्रंच" ने इसके उद्मी सोंच के कारण दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति से अधिक रैंक दिया था,जिसे देश भर की लगभग तमाम मीडिया एजेंसी ने कवरेज किया था.
अपने तमाम उपलब्धियों के साथ-साथ सूर्य़ांश के आध्यात्मिक सोंच के कारण यह सम्मान मिला है,इससे पहले पिछले वर्ष प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने भी सूर्य़ांश को सम्मानित किए थे.
Radhe Radhe...Jai Shree Ram...Jai Mata Di
🔱🙏🔱
Devkinandan Thakur Ji