15/06/2026
75 वर्ष की उम्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऊर्जा और सक्रियता के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले पीएम मोदी की फिटनेस का मुख्य कारण उनकी अनुशासित जीवनशैली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वे रोजाना सुबह 4 बजे उठते हैं। उनके दिन की शुरुआत टहलने, योग, सूर्य नमस्कार और ध्यान के साथ होती है। वे शुद्ध शाकाहारी और सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें खिचड़ी, उपमा और खाखरा जैसी आसानी से पचने वाली चीजें शामिल होती हैं। साथ ही, वे शाम 6 बजे के बाद कुछ भी खाना पसंद नहीं करते हैं।
उनकी अच्छी सेहत का एक बड़ा राज उपवास है, जिसे वे पिछले 50 सालों से कर रहे हैं। चातुर्मास में वे दिन में सिर्फ एक बार खाते हैं, जबकि दोनों नवरात्रि में कठोर व्रत (केवल गर्म पानी या एक फल पर) रखते हैं। वे प्रतिदिन केवल साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं। बिना किसी जिम या महंगे सप्लीमेंट के, यही सादा और नियमित जीवन उनकी फिटनेस का असली मंत्र है।