25/07/2024
कोई खास हमारी ज़िंदगी में ऐसा होता है जिसके साथ हम अपने सबसे खुशनुमा रूप से मिलते है। जिसके साथ हम खुद को भूल जाते है, और वो पल जो साथ बीते है वो किसी खूबसूरत सफर की तरह दिल में घर बना लेते है। फिर जब कभी हम अलग होने लगते है या बात एक सी नही रह जाती तो यहीं खयाल हमें विचलित कर देता है शायद उस शख्स के साथ हम अपना वो रूप, वो घर, वो पल सब खो देंगे और फिर सब सही हो जाने की, उसके ना जाने की उम्मीद लगा बैठते है। और इस उम्मीद में ना जाने कितना वक्त और कभी कभी पूरी जिंदगी बिता देते है। पर कभी कभी कुछ चीजें हम कितना भी चाहे नही रुकती, और कही बार कही से छूटना भी हमारे आगे बड़ जाने के लिए ज़रूरी होता है। तो उन यादों को दिल में बंद कर आगे बड़ जाना क्योंकि ज़िंदगी का सफर बिना रुके चलता रहता है, और ज़िंदगी जीने के लिए चलना जरूरी है।