13/06/2025
किंग विराट कोहली चिन्नास्वामी घटना के अगले ही रोज़ परिवार सहित लंदन लौट गए हैं। आजकल वहीं उनका घर है। उनको प्राइवेसी सुरक्षा और सुकून से भरी लाइफ पसन्द है जो इंडिया में मिलना पॉसिबल नहीं है ।
काफी आलोचक कह रहे हैं कि किंग को उन 11 लोगों के परिवार से मिल लेना चाहिए था। उनको 2 शब्द प्रेम के बोल देते। कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ही दुःख ज़ाहिर कर देते। काफी लोग किंग को स्वार्थी बता रहे हैं।
मेरा तो ये मानना है दोस्तों कि वो उनकी ख़ुद की लाइफ और पैसा है। वो जैसे मर्ज़ी जिये, जहाँ मर्ज़ी घर बसाएं। मगर हमें खिलाड़ियों को ज़्यादा सिर पे नहीं चढ़ाना चाहिए। ये करोड़ों कमा कर विदेशों में मौज करते हैं। मगर आपके क्रिकेट को दिए समय, जुनून और दीवानगी का क्या ??? आपका घर तो आपको ही चलाना है। आपके अलावा आपके बच्चों की फीस भरने कोई खिलाड़ी या आपका आइडल नहीं आएगा।
इसलिए खेल देखिए, एन्जॉय कीजिये। मगर खेल और खिलाड़ियों के लिए पागलपन मत कीजिए ....
--------------------------
सहमत हैं तो Muskan Yadav को फॉलो करें।