ग्राम सभा डोभा

ग्राम सभा डोभा Beauty of Uttrakhand अपनी ग्राम सभाओं के लिए समर्पित platform
, ेवभूमि_उत्तराखंड

ग्राम थाती बडमा (रुद्रप्रयाग)के लिए गौरवशाली  पल    #लेफ्टिनेंट_प्रियांशु_रावत  सुपुत्र श्री दिलवर सिंह रावत, जिला अध्यक...
13/06/2026

ग्राम थाती बडमा (रुद्रप्रयाग)के लिए गौरवशाली पल #लेफ्टिनेंट_प्रियांशु_रावत सुपुत्र श्री दिलवर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष, (राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल )को ेहरादून से सफलतापूर्वक पासिंग आउट परेड पूर्ण कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
🇮🇳 गर्व का पल 🇮🇳
आज दिनांक 13 जून 2026 को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड।।
481 भारतीय कैडेटों और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेटों सहित कुल 515 जेंटलमैन कैडेट सैन्य अधिकारी बने, वहीं 9 महिला कैडेटों ने सफलतापूर्वक पास आउट होकर भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।
वीरता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का यह गौरवशाली क्षण एवं स्मरणीय
🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳


ग्राम सभा डोभा की तरफ से आपके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।।।
जय हिंद। 🇮🇳 भारत माता की जय। 🇮🇳

🇮🇳













लोकगायिका श्रीमती  #आरती_रावत जी को रुद्रप्रयाग जिला भेषज (औषधीय) सहकारी संघ लि. की  #अध्यक्ष बनने पर. ग्राम सभा डोभा की...
10/06/2026

लोकगायिका श्रीमती #आरती_रावत जी को रुद्रप्रयाग जिला भेषज (औषधीय) सहकारी संघ लि. की #अध्यक्ष बनने पर. ग्राम सभा डोभा की ओर से
,lll हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं lll
Congratulations 🎉

आज का दिन हमारी केदार घाटी की बेटियों के नाम है। सोगना डडोली की बेटी शबनम शाह, पुत्री श्री मलकराज शाह एवं श्रीमती उर्मिल...
03/06/2026

आज का दिन हमारी केदार घाटी की बेटियों के नाम है। सोगना डडोली की बेटी शबनम शाह, पुत्री श्री मलकराज शाह एवं श्रीमती उर्मिला शाह, का उपशिक्षा अधिकारी के पद पर चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
अध्यापिका के रूप में सेवा दे रही उर्मिला शाह जी की बेटी शबनम शाह उपशिक्षा अधिकारी बनी हैं
आज सोगना डडोली ही नहीं, बल्कि पूरी केदार घाटी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रही है।

शबनम शाह जी को, उनकी माताजी श्रीमती उर्मिला शाह जी, पिताजी श्री मालकराज शाह जी तथा पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर

समस्त उत्तराखंड और ग्राम सभा डोभा। की ओर से आपके उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।





🌹 🌹

क्यूंजा घाटी के लिए गौरव का क्षण 🎉अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के ग्राम कण्डारा निवासी अनुजा भंडारी, पुत्री श्री चक्रबीर सिंह ...
02/06/2026

क्यूंजा घाटी के लिए गौरव का क्षण 🎉
अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के ग्राम कण्डारा निवासी अनुजा भंडारी, पुत्री श्री चक्रबीर सिंह भंडारी, ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर पी.सी.एस. (UKPCS )परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य कर अधिकारी पद प्राप्त किया है।
इस महीने यह इनकी दूसरी सफलता है इससे पूर्व में इनका #सिंचाई_विभाग में भी सिलेक्शन हो चुका है।।

उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अनुजा भंडारी की सफलता क्यूंजा घाटी सहित समस्त क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
🌹 अनुजा भंडारी को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🌹
"बेटियाँ जब सफलता के नए आयाम गढ़ती हैं, तो केवल परिवार ही नहीं, पूरा क्षेत्र गौरवान्वित होता है।"
🎉💐 क्यूंजा घाटी के लिए सचमुच गर्व के पल। 💐🎉
ग्राम सभा डोभा की ओर से बिटिया अनुजा भंडारी को
बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।।।।

ग्राम सभा डोभा का गर्व ❤️नीरज और रोबिन को अग्निवीर में भर्ती होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ 🇮🇳✨आप...
27/05/2026

ग्राम सभा डोभा का गर्व ❤️
नीरज और रोबिन को अग्निवीर में भर्ती होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ 🇮🇳✨
आपकी मेहनत, लगन और देशसेवा का जज़्बा पूरे गाँव के लिए प्रेरणा है।
ऐसे ही गाँव और देश का नाम रोशन करते रहो। 🌹🔥
🇮🇳








उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri, जिन्हें लोग प्यार से “बी.सी. खंडूरी” के नाम से जानते थे, का आज 9...
19/05/2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri, जिन्हें लोग प्यार से “बी.सी. खंडूरी” के नाम से जानते थे, का आज 91 वर्ष की आयु में देहरादून में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और इलाज चल रहा था। �

वे भारतीय सेना में मेजर जनरल रह चुके थे और बाद में राजनीति में आए। उन्हें ईमानदार, अनुशासित और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में जाना जाता था।

उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार कार्य किया:
2007 से 2009
2011 से 2012
केंद्र सरकार में भी उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री के रूप में काम किया और भारत की प्रसिद्ध “Golden Quadrilateral” सड़क परियोजना को आगे बढ़ाने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है।

उनकी बेटी Ritu Khanduri Bhushan भी उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय हैं।

उनके निधन पर पूरे उत्तराखंड और देशभर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने इसे राज्य और देश की राजनीति के लिए “अपूरणीय क्षति” बताया।

27/03/2026

26/01/2026

ग्राम सभा डोभा की ओर से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।।।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभा के बच्चों के द्वारा सुंदर मार्च परेड
जय हिंद वंदे मातरम

Address

Rudraprayag
Dehradun
246421

Telephone

+919761412542

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्राम सभा डोभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ग्राम सभा डोभा:

Share