05/10/2021
-: मुकाम मेले में कुछ ध्यान रखने योग्य बातें :-
1. किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करने वाला कोई व्यक्ति मुकाम मेले में नहीं आऐ, चाहे वह स्वयं को बिश्नोई मानता हो!
2.मेले में किसी भी प्रकार के प्लास्टीक बैग,डिस्पोजल
ग्लास या पॉलीथीन की थैलीयों का प्रयोग ना करें।
3.सेवक-दल का सहयोग करे।
4.सभी श्रद्धालु प्रात:काल स्नान कर हवन स्थल पर पधार
कर धोक लगाएं क्योकिं मंत्रो व 120 शब्दो के पठन के बाद
पूर्ण आहूति लगाई जाती है जिसके बाद हवन में
आहूति देना अधिक फलदायक नहीं माना जाता।
5.हवन कुंड में विनम्रता पूर्वक घी-खोपरो की आहुति लगाए
ओर खोपरे फैंक कर आहुति ना दें।
6.सभी जन अमावस्या का व्रत रखें।
7.भंडारे में भोजन ग्रहण करने के दौरान भीड होने पर लाइन
बनाकर अपने क्रम अनुसार भोजन(प्रसाद) ग्रहण करें।
8.जागरण जरुर सुनें।
9.मन्दिर परिसर,धर्मशालाओं व मेले परिसर में सभ्य
भाषा का प्रयोग करें।
10.भंडारे और गौशाला में श्रद्धानुसार दान अवश्य करें।
11.किसी भी अनावशक वस्तु को कचरे के डिब्बो में डाले।
12.मन्दिर परिसर में सिर ढक कर रखें।
13.जाम्भा स्पैशल ट्रैन में यात्रा करने वाले यात्री टिकट
अवश्य लें और ट्रैन में सफाई व्यवस्था बनाएं रखे।
14.ट्रैन को कोई भी यात्री अनावशक रूप से चैन खींच कर
ना रूकवाएं।
15.मेले में आ कर कौई भी सट्टा या जुआ ना खेले और अगर
कोई साथी ऐसा करता हैं तो उन्हे नम्रता पूर्वक समझाने
का प्रयास करें। आवश्यक होने पर कानूनी कार्यवाही करें |
नोट:सभी साथियों से मेरा विनम्र निवेदन है की अगर कोई
भी साथी किसी भी प्रकार के नशे(बीडी,सिगरेट
,तम्बाकू,पोस्त,डोडा या अमल आदि) का सेवन करता हैं तो इनका त्याग किये बिना मेले में नहीं आये, इस प्रकार के तथाकथित 'बिश्नोई' का मेले में आने का कोई औचितय नहीं है,
अक्सर देखा गया हैं कि निज मन्दिर के सामने व आसपास
की दुकानो पर नशीले पदार्थो की बिक्री की जाती है और
उनके खरीददार भी हमारे बिश्नोई बन्धु हैं।अगर मुकाम
सरीखे परमधाम में इस तरह से नशीली चीजे बेची व
खरीदी जाती हैं तो ये पूरे समाज की क्षती है,गुरू महाराज
का तिरसकार हैं।अगर मुक्तिधाम मुकाम में बिश्नोई समाज के
सबसे बडे मेले मे ऐसा होता है व हम और
हमारी महासभा इस पर रोक नही लगा सकते
तो हमारा मुकाम जाने का कौई औचित्य नहीं बनता।
आप सब से हाथ जोड कर विनती है की इन तथ्यों पर ध्यान
दें और अपने स्तर पर खुद से शुरुआत करें _/\_
अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन