03/08/2026
खीड़ा की जिला पंचायत सदस्य किरन नेगी ने जारी किया एक वर्ष के कार्यों का ब्यौरा..
चौखुटिया न्यूज़ । खीड़ा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरन नेगी ने चुनाव जीतने के बाद अपने पहले वर्ष में किए गए विकास कार्यों का सार्वजनिक ब्यौरा जारी किया है। जनता के प्रति जवाबदेही और पारदर्शिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए क्षेत्रवासियों के सामने एक वर्ष का कार्य विवरण प्रस्तुत किया गया है।
समर्थकों के अनुसार, यह पहल क्षेत्र में पारदर्शिता की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उनका कहना है कि उनकी जानकारी के अनुसार, एक वर्ष का विस्तृत कार्य विवरण सार्वजनिक करने वाली श्रीमती किरन नेगी खीड़ा क्षेत्र की पहली जिला पंचायत सदस्य हैं।